-
Advertisement
Himachal Cabinet | Big Breaking | Anand Sharma-Kaul Singh |
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा व पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की नाराजगी के बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज सचिवालय में कैबिनेट मीटिंग होने जा रही है। हालांकि,नाराजगी का कैबिनेट से क्या लेना कोई भी ये जरूर सोचेगा,लेकिन इसका सीधा-सीधा जुड़ाव कैबिनट से जुड़ा हुआ है। कैबिनेट मंत्री ही अपने आप को सरकार में असहज पा रहे हैं,उनके ही काम नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेता अगर किसी मंत्री को काम बताते हैं तो सीएम ऑफिस तक पहुंचते पहुंचते फाइल गुम हो जाती है। इस बात को कौल सिंह ठाकुर बोल भी चुके हैं।

