-
Advertisement
भरमौरी -जगत सिंह नेगी पहली सूची से बाहर-यूथ कांग्रेस को राहत
Last Updated on October 18, 2022 by sintu kumar
नई दिल्ली। हिमाचल में विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Elections in Himachal 2022) को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस (Congress) ने पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 46 के नाम क्लियर किए गए हैं,इस सूची में अहम बात ये है कि पार्टी ने भरमौर से पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को भी पेंडिंग (Pending) कर दिया है तो किन्नौर से पूर्व डिप्टी स्पीकर जगत सिंह नेगी भी पेंडिंग में चले गए हैं। मतलब यूथ कांग्रेस (Youth Congress) को पार्टी ने यहां फिलवक्त प्लीज करने का काम किया है। भरमौर से सुरजीत भरमौरी तो किन्नौर से निगम भंडारी यूथ कोटे से टिकट मांग रहे हैं। ये दोनों ही विधानसभा क्षेत्र जनजातीय हैं। इसी तरह पार्टी ने इस मर्तबा पच्छाद में पूर्व मंत्री गंगू राम मुसाफिर को भी घर बिठा दिया है,उनकी जगह दयाल प्यारी पर दांव खेला है। यहीं नहीं पार्टी ने बंजार में बीजेपी से आए भगवां पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे खीमी राम पर दांव खेला है।
यह भी पढ़ें:Big Breaking: 46 प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर, बाकी सीटों पर भी जल्द होगा फैसला
पार्टी ने मंडी जिला में परिवार से दो को टिकट थमाया है। जिनमें दं्रग से कौल सिंह ठाकुर (Kaul Singh Thakur) तो मंडी सदर से उनकी बेटी चंपा ठाकुर (Champa Thakur) को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने ठियोग में बीजेपी (BJP) से कांग्रेस में आई इंदु वर्मा की जगह अपने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Thakur) पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा पार्टी 22 पेंडिंग की गई सीटों पर कल यानी बुधवार को मंथन करने जा रही है। कांग्रेस ने पेंडिंग सीटों के लिए मुकुल वासनिक की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। इसमें दीपा दास मुंशी व राजीव शुक्ला को मेंबर बनाया गया है। ये सभी बुधवार सुबह पेंडिंग सीटों पर मीटिंग करने के बाद उम्मीद की जा रही है कि शाम तक सूची जारी कर दें। इस मीटिंग में प्रतिभा सिंह,मुकेश अग्निहोत्री व सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group