-
Advertisement
हिमाचल कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए बनाई उच्च स्तरीय कमेटी ये नेता शामिल
Last Updated on April 1, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल में शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। हिमाचल कांग्रेस में नगर निगम चुनाव के लिए बैठकों का दौर जारी है। नेता और कार्यकर्ता बैठकें कर चुनावों को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला नगर निगम चुनावो की पूरी देखरेख के लिए प्रदेश कांग्रेस के 9 सदसीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में पीसीसी चीफ कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, हर्ष महाजन, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिह, विक्रमादित्य सिंह, धनीराम शांडिल व रजनीश किमटा को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में बदली कैबिनेट बैठक की तिथि, जाने अब कब होगी और क्या रहेंगे मुद्दे
कांग्रेस महामंत्री सगंठन रजनीश किमटा इस कमेटी के समन्वयक होंगे। जिससे नगर निगम चुनाव संबंधित हाई कमान के दिशा.निर्देशो का इस समिति तथा चुनाव से जुडे हर पहलू को सुक्ष्मता के साथ समझा जा सके। इसके अतिरिक्त इस कमेटी में शिमला जिला शहरी व ग्रामीण के अध्यक्ष सभी अग्रणी सगंठनों के प्रमुखए पूर्व महापौर उप महापौर व पार्षदों को बैठक के लिये विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर नामित किया गया है। यह कमेटी चुनाव प्रबंधन पर निगरानी रखेगी।