- Advertisement -
शिमला। हाईकमान अगर टिकट देती है तो मैं अवश्य चुनाव लड़ूंगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष (Congress State President) का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय शिमला में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में एक सशक्त पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की मुख्य पार्टी होगी।
जिला शिमला (Shimla) कांग्रेस कमेटी शहरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राठौर ने कहा कि पिछले तीन साल मे उन्होंने हरसंभव प्रयास किए कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय बनाया जाए, परिणामस्वरूप कांग्रेस आज कांग्रेस एक सशक्त पार्टी बनकर उभरी है, जिससे हिमाचल में हुए नगर निगम (Municipal Corporation) व उपचुनाव मे कांग्रेस ने भाजपा को शिकस्त दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस को ये बात अभी भी समझनी है कि भाजपा आहत जरूर हुई, मगर अभी भी कांग्रेस के लिए एक चुनौती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी मे आज कोई भी गुटबाजी नहीं है और आने वाले समय मे भी कांग्रेस एकजुट होकर आगे बढे़गी और प्रदेश के आगामी चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हाई कमान अगर उन्हें टिकट देती है तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे।
- Advertisement -