-
Advertisement
हिमाचल नगर निगम चुनाव में #Congress का झंडा अभियान-जानने को पढ़ें खबर
धर्मशाला। हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) ने आज से झंडा अभियान (Flag Campaign) की शुरूआत की है। यह शुरूआत धर्मशाला (Dharamshala) से की गई है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Himachal Congress President Kuldeep Rathore) ने बताया कि आज से झंडा अभियान की शुरूआत की है। कांग्रेस पदाधिकारी चाहे वह राज्य स्तर, जिला स्तर या ब्लॉक स्तर का होगा वह अपने घर पर कांग्रेस का झंडा लगाएगा।
यह भी पढ़ें: राठौर पहुंचे धर्मशाला-14 नंबर वार्ड में किया प्रचार, सुधीर-डॉ. राजेश रहे साथ
उन्होंने कहा कि झंडा ही कांग्रेस की पहचान है। धर्मशाला से इसकी शुरूआत की गई है। साथ ही पालमपुर (Palampur), सोलन व मंडी (Mandi) में भी झंडे लगाने के लिए कहा है। नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Election) के बाद पूरे हिमाचल में इस अभियान की शुरूआत की जाएगी। धर्मशाला में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कांग्रेस पदाधिकारी के घर में कांग्रेस का झंडा लगाकर इस अभियान का आगाज किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन आदि भी मौजूद थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

