-
Advertisement
जयराम सरकार ने चहेतों को बांटी नौकरियां, अब ऐसा नहीं होगा: बलदेव ठाकुर
संजू/शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर ने कहा है कि आउटसोर्स (Outsource) की जगह स्थाई भर्ती (Permanant Recruitment) करने का CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का फैसला युवाओं का भविष्य सुरक्षित बनाएगा। बीजेपी की पिछली जयराम सरकार (Previous BJP Govt) पर निशाना साधते हुए बलदेव ठाकुर ने कहा कि उसने पांच साल में जितनी भी नौकरियां दी, उनमें चहेतों को ही रोजगार मिला। योग्य उम्मीदवारों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल में 20 हजार के ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल चुका है, जबकि बीजेपी के पांच साल के कार्यकाल में बेरोजगारी की दर (Unemployment Rate) 15 फीसदी से उपर ही रही। बेरोजगारों की संख्या 20 लाख तक पहुंच गई।
लाखों युवाओं के साथ हुआ धोखा
बलदेव ठाकुर ने कहा कि आउटसोर्स के नाम पर धोखाधड़ी की गई। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश के युवाओं के भविष्य को एक नई दिशा मिलेगी। बलदेव ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं के साथ धोखा किया है। जयराम सरकार के समय ही पुलिस पेपर भर्ती का पेपर लीक (Paper Leak) हुआ। पेपर बेचे गए और बीजेपी के चहेतों को नियमों के खिलाफ नौकरियां मिलती रहीं। बीजेपी उन्हीं नौकरियों को अपनी उपलब्धि बताती रही और प्रदेश के लाखों युवाओं को धोखा देती रही। यही नहीं स्वास्थ्य जैसे महकमे में भी बीजेपी के संरक्षण में घोटाले (Scams) होते रहे।


