-
Advertisement
हिमाचल में अब तक Corona के 924 केस, 3,105 ठीक-38 की मृत्यु
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 924 मामले आए हैं। वहीं, 3,105 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज अब तक 38 की जान गई है। कांगड़ा जिला में 19, हमीरपुर में 10, शिमला में चार, मंडी में दो, चंबा, कुल्लू व सोलन में एक-एक की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 51 हजार 597 पहुंच गया है। अभी 37,789 एक्टिव केस हैं। अब तक 1 लाख 11 हजार 621 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 2156 है।
यह भी पढ़ें: HP Corona: 4,937 केस, 3,817 ठीक- 103 साल के बुजुर्ग सहित 63 की मृत्यु
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
सिरमौर (Sirmaur) में 227, हमीरपुर में 175, बिलासपुर में 153, कांगड़ा (Kangra) में 146, ऊना में 113, मंडी में 73, शिमला में 21, लाहुल स्पीति में 9, चंबा में पांच व सोलन में अब तक दो मामले हैं। कांगड़ा के 678, मंडी के 484, सोलन के 418, हमीरपुर के 365, सिरमौर के 364, शिमला के 339, ऊना के 167, चंबा (Chamba) के 137, कुल्लू के 81 व किन्नौर के 72 ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में सबसे अधिक 11 हजार 707 एक्टिव केस हैं। मंडी में 4,154, सोलन में 3,624, शिमला में 3,235, सिरमौर में 3,134, बिलासपुर में 3,115, हमीरपुर में 2,795, ऊना में 2,443, चंबा में 2,065, कुल्लू में 881, किन्नौर में 348 व लाहुल स्पीति में 288 सक्रिय मामले हैं। कांगड़ा के 600, शिमला के 437, मंडी (Mandi) के 248, सोलन के 188, ऊना के 161, हमीरपुर के 140, सिरमौर के 114, कुल्लू के 106, चंबा में 84, बिलासपुर के 38, किन्नौर के 27 व लाहुल स्पीति के 13 लोगों ने अब तक दम तोड़ा है।
यह भी पढ़ें: कांगड़ा अस्पताल में जांचें सैंपल में से 55 पॉजिटिव, 198 को लगाया कोरोना टीका
हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 2,941 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 578 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। आज के सैंपल में से 91 पॉजिटिव केस हैं। 2,272 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। बाकी पॉजिटिव मामले पेंडिंग सैंपल से हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group