-
Advertisement
HP Corona: आज 3,093 केस, 2,459 ठीक- 55 की मृत्यु- एक्टिव केस 32 हजार पार
Last Updated on May 9, 2021 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 3,093 मामले आए हैं। वहीं, 2,459 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज 55 कोरोना संक्रमितों की जान गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 1 लाख 31 हजार 423 पहुंच गया है। अभी 32 हजार 469 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 97,045 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 1,872 है।
ये भी पढ़ें: जयराम बोले- प्रदेशभर में बनाए जा रहे हैं मेक शिफ्ट अस्पताल, कितने तैयार- जाने
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा (Kangra) में 650, शिमला में 530, मंडी (Mandi) में 425, बिलासपुर में 304, हमीरपुर (Hamirpur) में 287, सिरमौर में 281, ऊना में 245, सोलन में 172, चंबा (Chamba) में 116, कुल्लू में 46, लाहुल स्पीति में 19 व किन्नौर में 18 मामले आए हैं। मंडी के 509, कांगड़ा के 444, सोलन के 412, सिरमौर में 244, शिमला में 214, हमीरपुर में 203, चंबा में 131, ऊना में 121, बिलासपुर (Bilaspur) में 105, कुल्लू में 42, लाहुल स्पीति में 29र व किन्नौर में 5 ठीक हुए हैं।
हिमाचल में आज कोरोना डेथ की डिटेल
हिमाचल में आज 55 लोगों की जान गई है। कांगड़ा जिला में 15, शिमला व सोलन में 9-9, मंडी में सात, हमीरपुर, ऊना, कुल्लू (Kullu) व सिरमौर में तीन-तीन, चंबा में दो व किन्नौर में एक की जान गई है। संघोल जयसिंहपुर के 68 साल के व्यक्ति, जयसिंहपुर के 74 वर्षीय व्यक्ति, खरोटा धर्मशाला के 43 साल के व्यक्ति, सुजानपुर कांगड़ा के 62 साल के व्यक्ति, छोटी हलेड़ के 68 साल के व्यक्ति, मैक्लोडगंज के 59 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां की 75 साल की महिला, बुरली कोठी पपरोला की 75 साल की महिला, राजा का तालाब के 73 के व्यक्ति, चिलगाड़ी धर्मशाला के 70 साल के व्यक्ति, चंचियां गोपालपुर की 72 वर्षीय महिला, गाढ़ पालमपुर (Palampur) 75 वर्षीय व्यक्ति, घनेटा की 42 साल के व्यक्ति, नगर धर्मशाला की 64 वर्षीय महिला व भटाला की 65 साल के व्यक्ति की मृत्यु हुई है। शिमला में 75, 59 वर्षीय महिला, 39, 60,55,70, 59, 64, 65 वर्षीय व्यक्ति, ऊना में 56 साल की महिला, 72, 85 वर्षीय व्यक्ति, चंबा में 78 वर्षीय महिला व 47 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। मंडी में 44, 70, 82, 47 वर्षीय महिला, 63, 37 वर्षीय व्यक्ति, सोलन में 45, 28,38,55,65, 80, 74, 52 साल के व्यक्ति, 70 वर्षीय महिला, कुल्लू में 70, 40 साल की महिला, 74 वर्षीय व्यक्ति, सिरमौर में 50 वर्षीय व्यक्ति, 39, 86 साल की महिला व किन्नौर में 77 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है।
ये भी पढ़ें: Himachal: बिजली बोर्ड मुख्यालय में तो सुरक्षा के पूरे प्रबंधन, फील्ड कर्मी राम भरोसे
आज 8,741 सैंपल में से 3,732 नेगेटिव, 1,314 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 8,741 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 3,732 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। अभी 3,695 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 1,314 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। अभी 6,901 पेंडिंग सैंपल की रिपोर्ट भी आनी बाकी है। हिमाचल में अब तक 16 लाख 33 हजार 923 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 14 लाख 91 हजार 904 नेगेटिव रहे हैं। 1 लाख 31 हजार 423 पॉजिटिव हैं। अब तक 10 हजार 596 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group