-
Advertisement
HP Corona: 2,073 केस और 1,610 ठीक- 44 की मृत्यु, 20,727 एक्टिव केस
Last Updated on May 3, 2021 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 2,073 मामले आए हैं। वहीं, 1,610 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज 44 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। कांगड़ा (Kangra) में 10, शिमला में सात, सिरमौर व ऊना में 6-6, हमीरपुर में पांच, मंडी (Mandi) में चार, सोलन में तीन, चंबा, किन्नौर, कुल्लू में एक-एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 04 हजार 491 पहुंच गया है। अभी 20,727 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 82,148 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 1556 है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अब तक Corona का क्या रहा आंकड़ा, कितने ठीक- कितनों की गई जान- जाने
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा में 399, सोलन (Solan) में 385, सिरमौर में 288, शिमला में 216, बिलासपुर में 213, मंडी में 157, हमीरपुर (Hamirpur) में 144, ऊना में 110, चंबा में 103, कुल्लू में 43, लाहुल स्पीति में 14 व किन्नौर में एक मामला आया है। कांगड़ा के 324, मंडी के 234, शिमला के 210, हमीरपुर के 186, सोलन के 150, सिरमौर के 128, बिलासपुर के 119, ऊना (Una) के 101, कुल्लू के 71, चंबा के 47, लाहुल स्पीति के 28 व किन्नौर के 12 ठीक हुए हैं।
कोरोना डेथ डिटेल
कांगड़ा में सपड़ी देहरा निवासी 72 वर्षीय महिला, गालियां की 55 साल की महिला, जयसिंहपुर की 50 वर्षीय महिला, मसरूर के 78 वर्षीय व्यक्ति, भड़वार के 45 साल के व्यक्ति, बीड़ बिलिंग के 42 वर्षीय व्यक्ति, बीरता की 62 साल की महिला, पट्टी पालमपुर (Palampur) के 64 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के 70 साल के व्यक्ति व नादौन क्षेत्र के 79 वर्षीय व्यक्ति दम तोड़ा है। ऊना में 72, 60, 80 साल के व्यक्ति, 60, 55 वर्षीय महिला, सोलन में 72, 51, 70 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। सिरमौर (Sirmaur) में 60, 66, 46 साल की महिला, 64, 38 व 42 साल के व्यक्ति, चंबा में 56 वर्षीय महिला, शिमला में 62, 77, 93 वर्षीय महिला, 58, 48, 41, 80 साल के व्यक्ति, मंडी में 73, 47, 41 साल के व्यक्ति, 64 साल की महिला, कुल्लू में 65 वर्षीय महिला व किन्नौर में 75 साल के बुजुर्ग ने अंतिम सांस ली है। हमीरपुर में 53, 76, 48 साल के व्यक्ति, 65 व 55 साल की महिला की जान गई है।
हिमाचल में आज 7,860 सैंपल में से 2,266 नेगेटिव, 839 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 7,860 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 2,266 नेगेटिव (Negtive) पाए गए हैं। 4,755 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 839 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 5,465 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 15 लाख 31 हजार 034 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 14 लाख 16 हजार 323 नेगेटिव पाए गए हैं। 1,04,491 पॉजिटिव आए हैं। अभी 10,220 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group