-
Advertisement
सरकारी Hospitals में पर्ची के पैसे लगेंगे या नहीं-Video देख समझ पाएंगे सारा माजरा
CM Sukhu : हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 10 रुपए पर्ची शुल्क लेने के फैसले से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पल्ला झाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन को थोंपा नहीं गया है। हमने अस्पतालों को स्वायत्त किया है। अगर अस्पताल सफाई व्यवस्था के लिए चाहता है तो वह 10 रुपए शुल्क लगा सकता है। अगर उसके पास अपने संसाधन हो तो वह नहीं लगा सकता। ये उस असप्ताल की रोगी कल्याण सनिती को तय करना है। सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन को थोंपा नहीं गया है।
कैबिनेट सब कमेटी ने राय मांगी थी
सीएम सुक्खू ने कहा कि कैबिनेट सब कमेटी ने एक राय मांगी थी कि सभी अस्पतालों की रोगी कल्याण समिति सफाई व्यवस्था के लिए अगर अपनी आय बढ़ाने के लिए पर्ची शुल्क लेना चाहता है तो वह ले सकता है। लेकिन सरकार ने इस संबंध में निर्देश अस्पतालों पर थोपे नहीं है, बल्कि यह अस्पतालों की रोगी कल्याण समिति पर छोड़ा गया है कि उन्हें अस्पताल परिसर में साफ सफाई व रख रखाव को लेकर इस प्रकार का शुल्क लगाना है या नहीं लगाना है। साथ ही सीएम ने बेंग्लुरू हादसे पर भी दुख दताया और मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
बुधवार को जारी हुई थी नोटिफिकेशन
जाहिर है स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव की ओर से बुधवार को सरकारी अस्पतालों में 10 रुपए पर्ची शुल्क लेने के आदेश जारी किए थे। इस संबंध में आदेश कैबिनेट सब कमेटी ने इसकी सिफारिश की थी, जिसे अधिसूचना के साथ ही लागू कर दिया है। राज्य सरकार ने तर्क दिया है कि रोगी कल्याण समिति की ओर से दी जाने वाली सेवाओं स्वच्छता, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और उपकरणों के रखरखाव को सुदृढ़ करने के लिए यह निर्णय लिया है। काफी समय से इस पर काम चल रहा था।
संजू चौधरी

