-
Advertisement
बड़ी खबरः सोशल गैदरिंग को लेकर जयराम सरकार का बड़ा फैसला
शिमला। हिमाचल सरकार (Himachal Govt) ने सामाजिक (Social) , शैक्षणिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक आदि आयोजनों में गैदरिंग (Gathering) को लेकर बड़ी राहत दी है। अब इंडोर में 50 फीसदी क्षमता और अधिकतम 150 लोग इकट्ठे हो सकेंगे। साथ ही आउटडोर (Outdoor) में यानी खुल स्पेस में अधिकतम 250 लोग एकत्रित हो पाएंगे। इंडोर और आउटडोर आयोजन स्थल पर कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। फेस मास्क, दो गज की दूरी के नियम का कड़ाई से पालन करना होगा। साथ ही थर्मल स्केनिंग, हैंडवाश और सैनिटाइजर का नियम भी फ्लो करना होगा। सरकार ने यह फैसला कोरोना (Corona) के कम होते मामलों के चलते लिया है।
यह भी पढ़ें: HP Corona: आज 150 मामले और 209 ठीक-1,579 एक्टिव केस बचे
इस बारे आपदा प्रबंधन सेल (Disaster Management Cell) हिमाचल ने आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि पहले सामाजिक, शैक्षणिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक, राजनीतिक आदि समारोह सहित अन्य सभाओं में 50 फीसदी क्षमता के साथ आयोजन की अनुमति थी। इंडोर में अधिकतम 50 व्यक्तियों के तथा आउटडोर आयोजन स्थल में अधिकतम 100 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति थी। इसके अलावा सरकार ने सेना भर्ती कार्यालय की ओर से युवाओं को सेना में नौकरी का मौका देने के लिए भर्ती रैली व कॉमन प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाने के अनुरोध पर भी बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सेना, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस और वन विभाग आदि की भर्ती रैलियों में भाग लेने के लिए भीड़ की अधिकतम सीमा में छूट भी प्रदान की है। पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन होगा। आदेशों में कहा गया है कि संबंधित जिलों के डीसी भर्ती करने वाली एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


