-
Advertisement
हिमाचल: जयराम सरकार ने 13 आईपीएस अधिकारी किए इधर से उधर, जाने डिटेल
शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश सरकार (Himachal Government) ने 13 आईपीएस अधिकारियों (IPS Officers) के तबादला और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार सिरमौर, लाहुल-स्पीति व बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। वहीं तैनाती का इंतजार कर रहे 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रेम कुमार ठाकुर को एपीएंडटी में आईजीपी का पद दिया गया है। इसके अलावा छठी आईआरबी बटालियन कोलर की कमांडेंट शुभ्रा तिवारी को एनसीबी, सीआईडी में एसपी के पद पर तैनाती दी गई है। वो डीआईजी की हायर पोस्ट पर तैनात रहेंगी। इसी तरह से तृतीय आईआरबी बटालियन पंडोह की कमांडेंट सौम्या सांबशिवन का तबादला पीटीसी डरोह में बतौर पुलिस अधीक्षक किया गया है। वहीं राज्यपाल के एडीसी रमन कुमार मीणा (ADC Raman Kumar Meena) को सिरमौर में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनाती (Posting) दी गई है। सिरमौर के एसपी ओमापति जम्वाल का तबादला (Transfer) स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो, एसआईयू में एसपी के पद पर किया गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल कैबिनेट: चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ और नर्सों की भी होगी भर्ती
इसी तरह से पीटीसी डरोह में एसपी के पद पर तैनात राजेश कुमार धर्माणी की ट्रांसफर छठी आईआरबी बटालियन कोलर में की गई है। जबकि सकोह बटालियन में कमांडेंट के पद पर तैनात संजीव कुमार गांधी का तबादला जुन्गा में इसी पद पर किया गया है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक एसआर राणा का तबादला सकोह बटालियन में बतौर कमांडेंट किया गया है। स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरोए एसआईयू के एसपी डॉ. कार्तिकेन गोकुल चंद्रन को पुलिस मुख्यालय में एआईजी के पद पर किया गया है। लाहुल-स्पीति के एसपी मानव वर्मा ( SP Manav Verma) का तबादला इसी पद पर बिलासपुर में किया गया है। जुन्गा के कमांडेंट भगत सिंह का स्थानांतरण पंडोह बटालियन में बतौर कमांडेंट किया गया है। कांगड़ा में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात मयंक चौधरी को लाहुल-स्पीति में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनाती दी गई है। शिमला के एएसपी अभिषेक एस को राज्यपाल का एडीसी नियुक्त करने के आदेश भी जारी हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


