-
Advertisement
CM जयराम का ऐलान, हॉकी खिलाड़ी वरुण को 75 लाख रुपए देगी राज्य सरकार
Last Updated on August 5, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर ने हॉकी खिलाड़ी वरूण कुमार को 75 लाख रूपए इनाम देने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि हमें प्रसन्नता है कि हॉकी टीम ने ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बता दें कि वरूण कुमार मूलरूप से चंबा जिले के डलहौजी के रहने वाले हैं। वरुण के पिता ट्रक चलाते हैं। वरुण परिवार सहित जालंधर के मिट्ठापुर गांव में रहते हैं। वहीं, पंजाब सरकार भी उन्हें एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगी। इसकी घोषणा पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने की।