-
Advertisement
2024 की सरकारी छुट्टियों का ऐलान, संडे ने हड़प ली 5 छुट्टियां
शिमला। हिमाचल सरकार ने शुक्रवार को कैलेंडर वर्ष 2024 की छुट्टियों का ऐलान (Himachal Announced Gazette Holidays ) कर दिया है। पूरे साल में 22 राजपत्रित अवकाश होंगे। महिला कर्मचारियों के लिए एक अतिरिक्त राजपत्रित अवकाश होगा। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स 1881 के तहत कैलेंडर ईयर 2024 में 16 राजपत्रित अवकाश होंगे। इसके अलावा 12 वैकल्पिक छुट्टियां होंगी।
राजपत्रित और सार्वजनिक अवकाश (Public Holidays) की बात करें तो वर्ष 2024 में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल, महाराणा प्रताप जयंती 9 जून, करवाचौथ 20 अक्टूबर और भैयादूज की छुट्टी 3 नवंबर को होगी। मकर संक्रांति 14 जनवरी और इस्टर संडे 31 मार्च को भी रविवार (Sunday) होने के चलते इन छुट्टियों का लाभ भी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।


