-
Advertisement
Miss England 2024 के फाइनल में पहुंची चिंतपूर्णी की महक चंदेल-देखें Video
Mehak Chandel : ऊना।हिमाचल की बेटी महक चंदेल ने मिस इंग्लैंड 2024 (Miss England 2024) के ग्रैंड फिनाले में जगह बनाकर प्रदेश को एक नई पहचान प्रदान की है। महक चंदेल ऊना जिले के चिंतपूर्णी (Chintpurni) क्षेत्र से संबंध रखती है। मिस इंग्लैंड 2024 की फाइनल प्रतियोगिता 16 और 17 मई को लंदन में आयोजित की जाएगी।
लगभग 8000 सुंदरियों ने हिस्सा लिया
प्रतियोगिता में इंग्लैंड से लगभग 8000 सुंदरियों ने हिस्सा लिया जिसमे से कई राउंड की प्रतियोगिता के बाद अब कुल 40 सुंदरियों को मिस इंग्लैंड 2024 के फाइनल में चुना गया है, महक चंदेल ने इन 40 सुंदरियों में जगह बनाई है। महक के पिता अनिल चंदेल लंदन (London) में एक व्यवसायी हैं,जबकि उनकी माता इंद्रपाल ओहरी चंदेल लंदन के कॉलेज में गणित की प्रोफेसर हैं।
क्रिमिनोलॉजी में स्नातक हैं महक
हिमाचली संस्कृति से गहरा लगाव रखने वाली 21 वर्षीय महक चंदेल (Mehak Chandel) का जन्म साउथ हॉल लंदन में हुआ तथा बह अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं। क्रिमिनोलॉजी में स्नातक की डिग्री ग्रहण कर चुकी महक इस समय स्कूली बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्था के साथ कार्य कर रही है।

