-
Advertisement
गश्त पर थी पुलिस की टीम तलाशी के दौरान गाड़ी में मिला न#शे का सामान, तीन युवक अरेस्ट
Himachal Crime: हिमाचल में नशे के सामान के साथ लोग पकड़े जा रहे हैं। ताजा मामले में शिमला जिले के कुमार सैन से पुलिस ने तीन युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम नशा तस्करी के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर गश्त पर थी, इस दौरान रारी खड्ड के पास जब टीम ने एक वाहन की तलाशी ली, जिसमें से 3.97 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गाड़ी में तीन युवक सवार थे।
नशे की खेप सप्लाई करने की योजना बना रहे थे
आरोपियों की पहचान अंकुश परमार (31) पुत्र राज कुमार (गांव नाहल), राकेश (35) पुत्र डैनी (गांव चलान) और अनितुन (35) पुत्र मोहन लाल (गांव मटाल) के रूप में हुई है। ये सभी कुमार सैन तहसील, जिला शिमला के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को संदेह है कि आरोपी नशे की खेप को आगे सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।
संजू चौधरी
