-
Advertisement
Himachal Breaking: 12 नए मामले आए सामने, कुल मरीजों का आंकड़ा 250 के करीब पहुंचा
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच सूबे के हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा (Kangra) जिले से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 12 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 7 मामले हमीरपुर से, 2 मामले चंबा और 3 मामले कांगड़ा जिले से सामने आए हैं। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 250 के करीब पहुंच गया है। सूबे में अबतक कुल 247 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें से कुल 175 एक्टिव मामले हैं। सूबे में अबतक 67 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। वहीं इस महामारी के चलते कुल 5 लोगों ने अबतक अपनी जान गंवाई है।
यह भी पढ़ें: बड़ा फैसला: himachal में आशा वर्कर्स को 4 महीने के लिए मिलेगी 1 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि

आज कुल 24 नए मामले आए सामने, जानें किस जिले से कितने
सूबे से आज सामने आए कुल मामलों की बात करें तो कुल 24 मामले आज के दिन सामने आए हैं। जिसमें से 15 मामले हमीरपुर (Hamirpur) से, 3-3 मामले कांगड़ा और शिमला से, 2 मामले चंबा (Chamba) से और 1 मामला ऊना जिले से सामने आया है। कांगड़ा से सामने आए मामले के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पालमपुर स्थित गोपालपुर के एक परिवार के तीन व्यक्ति (पति -40 वर्ष, पत्नी -33 वर्ष और बाल -7 वर्ष) जो 20 मई को गुजरात के गांधीनगर से आए थे, उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। तीनों को दाढ़ सीसीसी में स्थानांतरित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के नए DGP के लिए आयोग ने लगाई पैनल पर मुहर, अंतिम फैसला CM जयराम के हाथ

चुराह क्षेत्र के रहने वाले दो युवक पाए गए कोरोना पॉजिटिव
इसी तरह से जिला चंबा से सामने आए दोनों कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) युवक एक ही परिवार से संबंध रखते हैं और चुराह क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों युवक सहारनपुर से टैक्सी के माध्यम से कटोरी बंगला पहुंचे थे, जहां से उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन के लिए सरोल में लाया गया। इसके साथ ही जिला चंबा में अब एक्टिव मामलों की संख्या 9 हो गई है। सीएमओ डॉ राजेश गुलेरी ने बताया कि 88 सैंपल सोमवार को जांच के लिए भेजे थे। जिनमें से 2 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों विद्यार्थी है। दोनों हाल ही में जिला में लौटे थे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


