-
Advertisement
HPPSC ने घोषित किया नायब तहसीलदार प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, यहां जाने डिटेल
शिमला। हिमाचल में जेओए आईटी पेपर लीक मामले के बीच हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने मंगलवार को नायब तहसीलदार प्रारंभिक परीक्षा 2021 (Naib Tehsildar Preliminary Exam 2021) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर, 2022 को किया गया था। आज घोषित रिजल्ट में 408 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों की अब मुख्य परीक्षा होगी। इस मुख्य परीक्षा के लिए अब सफल अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करना होगा। जिसके लिए अलग से तिथि घोषित की जाएगी। इसके अलावा नायब तहसीलदार की मुख्य लिखित परीक्षा-2021 की डेटशीट (Datesheet) भी शीघ्र ही जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें:HPSSC पर कार्रवाई से अभ्यर्थी खुश, सीएम सुक्खू से मिल लगाई ये गुहार
नायब तहसीलदार (मुख्य) लिखित परीक्षा-2021 के अंक, कट ऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर नायब तहसीलदार परीक्षा, 2021 की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने, अर्थात घोषणा के बाद फाइनल रिजल्ट (Final Result) घोषित होने के बाद ही अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी रिजल्ट के बारे में कोई भी जानकारी लेने के लिए आयोग के कार्यालय में सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से या दूरभाष नंबर 0177-2624313/2629739 या टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर प्राप्त कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें….Naib Tehsildar Result
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


