-
Advertisement
Himachal | School Complex | Bomb Threat |
हिमाचल की राजधानी शिमला में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन हरकत में आए और एहतियातन अभिभावकों को मैसेज कर बच्चों को तुरंत घर ले जाने के संदेश भेजे गए। इस मैसेज के बाद अभिभावकों में घबराहट फैल गई और वे आनन-फानन में स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को वापस ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एसपी शिमला गौरव ने बताया कि जनरल थ्रेट आई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और स्कूलों में ड्रिल चल रही है। यह धमकी शहर के अधिकांश प्रतिष्ठित स्कूलों को दी गई। स्कूल परिसर में संदिग्ध वस्तुओं और बम जैसी किसी भी चीज की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल जांच जारी है और अभी तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

