-
Advertisement
हिमाचल की ये सीट बन गई है वीवीआईपी-सबकी नजरें हैं यहां
Last Updated on October 26, 2022 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) में नादौन सीट (Nadaun Seat) वीवीआईपी (VVIP) बन गई है। कारण सीधा है,कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) इस सीट से चुनाव लड रहे हैं। कांग्रेस (Congress) में उनका रुतबा बढ़ा है,फ्रंट्रनर हैं। वर्तमान में भी सुक्खू नादौन से कांग्रेस के विधायक हैं। अब तक तीन मर्तबा चुनाव जीत चुके हैं। एक बार हार का सामना भी कर चुके हैं। वर्ष 2017 में नादौन में कांग्रेस की जीत हुई थी। कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी के विजय अग्निहोत्री (Vijay Agnihotri) को 2349 वोटों से मात देकर जीत का परचम लहराया था। इससे पहले वर्ष 2012 में बीजेपी (BJP) के विजय अग्निहोत्री ने सुक्खू को हराकर जीत हासिल की थी। इस मर्तबा भी दोनों दलों ने पुराने ही धुरंधरों पर दांव खेला है। आईए समझते हैं क्या इतिहास रहा है हमीरपुर जिला की इस सीट का।
यह भी पढ़ें- ठियोग में सिंघा के सामने बडी चुनौती-मुद्दे बागवानी से हैं जुड़े
वर्ष पार्टी विजेता
1977 कांग्रेस नारायण चंद
1982 बीजेपी धनी राम
1985 कांग्रेस प्रेम दस पखरोल्वी
1990 कांग्रेस नारायण चंद पराशर
1993 कांग्रेस नारायण चंद पराशर
1998 बीजेपी बाबु राम मंडियाल
2003 कांग्रेस सुखविंदर सिंह सुक्खू
2007 कांग्रेस सुखविंदर सिंह सुक्खू
2012 बीजेपी विजय अग्निहोत्री
2017 कांग्रेस सुखविंदर सिंह सुक्खू