-
Advertisement
Himachal में यह पूरा हफ्ता कैसा रहेगा मौसम, किन जिलों में येलो अलर्ट जारी- जाने
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आने वाले सात दिन मौसम (Weather) खराब रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) की ताजा अपडेट के अनुसार सात मई तक पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहने की संभावना है। विभिन्न जगहों पर बारिश (Rain), बर्फबारी व आधी का अनुमान लगाया गया है। आठ व 9 मई को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा (Kangra) के नूरपुर, ज्वालाजी, देहरा, सोलन के नालागढ़, बद्दी, अर्की व कुनिहार, सिरमौर के नाहन व पांवटा साहिब में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन व सिरमौर में कुछ जगहों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इसी के साथ ही छह और सात मई को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी, चंबा, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी हुआ है। उक्त जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। पिछले 24 घंटे में शिमला में 27, बंगाणा में 21, बजौरा में 16, संगडाह और राजगढ़ में 14-14, नारकंडा में 12, कंडाघाट, पच्छाद, हमीरपुर और आगार में 8-8, मंडी, भराड़ी में 7-7, जंजैहली में 6, जुब्बड़ हट्टी में 4 व मेहरे में तीन मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में अब तक कोरोना के 1,478 केस, कांगड़ा में ही 717 मामले- 39 की मृत्यु
विभिन्न शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 9.9 और अधिकतम 23.5, सुंदरनगर का 15.8 और 33.1, भुंतर का 12.7 और 30.7, कल्पा का 6.8 और 20.0, धर्मशाला (Dharamshala) का 16.8 और 26.6, ऊना (Una) का 22.8 और 38.4, नाहन का 18.9 और 33.8, केलांग का 4.4 और 16.7, पालमपुर का 16.5 और 32.5, सोलन (Solan) का 13.6 और 31.5, मनाली का 10.0 और 25.0, कांगड़ा का 19.1 और 33.8, मंडी का 15.0 और 32.1, बिलासपुर का 22.0 और 36.5, हमीरपुर का 22.2 और 35.8, चंबा का 14.6 और 33.6, डलहौजी का 13.4 और 20.9 व कुफरी का 10.1 औऱ 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

