-
Advertisement
हिमाचल में आज खिली धूप, तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आज मौसम (Weather) साफ बना रहा। मगर बीते दिनों हुए भारी बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) के बाद अधिकतम तापमान (Temperature) में नौ से दस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम साफ बने रहने की संभावना है। इधर, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से प्रदेश में सुबह और शाम के समय में ठंडक बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल मौसम: कल भारी बारिश का अलर्ट जारी, अंधड़ और बर्फबारी की भी दी चेतावनी
सोमवार को नाहन में अधिकतम तापमान 22.0, ऊना में 20.7, धर्मशाला में 18.8, बिलासपुर में 16.9, कांगड़ा में 16.0, सुंदरनगर में 15.7, भुंतर में 15, शिमला में 14.6, हमीरपुर में 14.1, चंबा में 13.3, कल्पा में 12.0, डलहौजी में 7.3 और केलांग में 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, केलांग में रविवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 0.5, कल्पा में 0.6, मनाली में 5.0, डलहौजी में 6.1, शिमला में 6.4, हमीरपुर में 9.4, धर्मशाला में 10.2, बिलासपुर में 11.5 और ऊना में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सामान्य से अधिक बरसे बादल
मानसून सीजन बीते जाने के बाद हिमाचल में जबरदस्त बारिश हुई है। मौसम विभाग से जारी येलो अलर्ट के बीच रविवार से सोमवार सुबह आठ बजे तक प्रदेश भर में सामान्य से 117 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। रविवार को प्रदेश में 54 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि इस अवधि में 25 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इसके अलावा राजगढ़ में 77, कसौली में 68, नयनादेवी में 52, अंब में 42, झंडूता में 40, सोलन में 34, ऊना में 23, कुल्लू में 13, हमीरपुर में 22, कांगड़ा में 10 और शिमला में 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
