-
Advertisement
कोरोना संकट के बीच विवाह बंधन में बंधे हिमाचल के BJP MLA,देखें तस्वीरें
धर्मशाला। कोरोना संकट के बीच हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला से बीजेपी विधायक (Himachal’s BJP MLA) विशाल नैहरिया (Vishal Nehria), एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा से विवाह बंधन (Tied in Marriage) में बंध गए हैं। गद्दी समुदाय (Gaddi community) से ताल्लुक रखने वाले इस जोड़े ने सोमवार देर शाम सात फेरे लिए। विवाह की रस्में भी गद्दी रीति-रिवाजों के मुताबिक ही हुई। नैहरिया गद्दी समुदाय के तहत दूल्हे द्वारा शादी में पहनी जाने वाली कद और ओशीन (Oshin Sharma) ने दुल्हन द्वारा पहने जाने वाली लुआंचडी यानी दोडू में नजर आई।
यह भी पढ़ें: Kangra में आज से लगा कोरोना कर्फ्यू- क्या बोले डीसी कांगड़ा- जानिए

नैहरिया अपने पैतृक गांव बंडी से बारात लेकर गोजू मैरेज़ पैलेस में पहुंचे, जहां पहले से ही मौजूद उनकी जीवनसंगिनी ओशीन शर्मा अपने परिजनों-नाते रिश्तेदारों और दोस्तों संग मौजूद थी। जैसे ही बारात पहुंची तो उसके बाद वो तमाम रस्म-ओ-रिवाज निभाए गए जो गद्दी समुदाय में आते हैं। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur)शादी में सार्वजनिक तरीके से मौजूद तो नहीं रह सके, मगर उन्होंने धर्मशाला (Dharmashala)आकर नैहरिया को वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। नैहरियां वर्ष 2019 के उपचुनाव में पहली बार धर्मशाला ये विधायक बने हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

