-
Advertisement
मेरा बेटा ईमानदार छवि का, उसका अवैध खनन से कोई लेना-देना नहीं
हमीरपुर। सुजानपुर से बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह राणा (Captain Ranjit Singh Rana) के समर्थन एवं पक्ष में उनकी माता चुनाव मैदान में आ गई है। उन्होंने अपने बेटे को जीत का आशीर्वाद दिया। इसके साथ यह भी बात स्पष्ट कर दी है कि उनका बेटा ही उनकी देखभाल करता है,कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। मैं उसके साथ खुश हूं। जिस तरह से उनका एक बीच वाला बेटा उनके दुष्प्रचार में लगा हैए वह केवल मात्र पैसों की खातिर अपने भाई को बदनाम करने की साजिश है। जिस विधायक के बगल में बैठकर वह अपने भाई को गालियां निकाल रहा है। यह केवल मात्र पैसों का स्टंट है।
यह भी पढ़ें:करण राणा और विद्या जार कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित
पैसों के लिए उसने अपना ईमान तक बेच दिया है। मेरा बेटा रंजीत सिंह राणा मेरा प्यारा ईमानदार बेटा है। उसका अवैध खनन (Illegal mining) से कोई लेना-देना नहीं है। वह कोई अवैध खनन नहीं करता हैफ। उसको केवल मात्र बदनाम किया जा रहा है, लेकिन मैं उसके साथ खुश हूं। उसके साथ ही रह रही हूं और आगे भी उसके साथ ही रहूंगी।
उन्होंने कहा कि उनका जो बेटा आजकल बीजेपी प्रत्याशी रणजीत सिंह राणा के खिलाफ सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा (Rajendra Rana) की बगल में बैठकर अनाप.शनाप बयानबाजी कर रहा है। मैं पैसों की खातिर ऐसा कर रहा है, लेकिन सुजानपुर के विधायक की जो परिवारों को लड़ाने की राजनीति आजकल चली हुई है, अब ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। उनका बेटा ईमानदार और मिलनसार अपनी मां की इज्जत करने वाला बेटा है उसने कभी मेरा ना बुरा चाहा है और ना कभी बुरा चाहा सकता है झूठ की राजनीति का अंत होगा सच्चाई सबके सामने होगी।
