-
Advertisement

द्वारिकाधीश मंदिर में बरसा रंग, विद्युत जामवाल ने ब्रजवासियों संग खेली होली
Vidyut Jamwal: ब्रज में होली की मस्ती चरम पर है। यहां के मंदिरों में जमकर होली का धमाल मचा हुआ है। पुष्टि मार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में बुधवार को भगवान को बगीचा में विराजमान करा कर होली खेली गई। इस होली में शामिल होने के लिए बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल पहुंचे। धोती कुर्ता सर पर टोपी लगाकर मंदिर पहुंचे विद्युत जामवाल पूरी तरह होली के रंग में रंगे नजर आए। यहां उन्होंने जमकर होली की मस्ती की और इस दौरान वहां शंख भी बजाया। इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।
मंदिर में जमकर अबीर गुलाल उड़ाया तो भगवान ने पिचकारी से भक्तों पर टेसू के फूलों से बने रंगों से बारिश की। पूरा मंदिर परिसर रंग,गुलाल से भर गया। द्वारिकाधीश मंदिर में चल रही होली में शामिल होने पहुंचे अभिनेता विद्युत जामवाल को देख वहां मौजूद भक्त उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर नजर आए। विद्युत जामवाल को देख मंदिर में अफरा तफरी मचने लगी। लेकिन समय रहते मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्था संभाल ली और उनको मंदिर कार्यालय ले गए। देश-विदेश से श्रद्धालु इस रंग-बिरंगे उत्सव को देखने के लिए नंदगांव के प्रसिद्ध मंदिर परिसर में जुटे। मथुरा का होली उत्सव भव्य जुलूस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मंदिर अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगा, जो मुख्य होली महोत्सव तक चलता रहेगा।