-
Advertisement
राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम, सीएम जयराम ने डाली ओक ओवर में नाटी
Last Updated on March 18, 2022 by sintu kumar
शिमला। आज रंगों का त्योहार होली देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार होली ज्यादा खास भी है क्योंकि करीब दो साल बाद यह पहला मौका है जब लोग बिना कोई पाबंदियों के रंगोत्सव मना रहे हैं । राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सीएंम जयराम ठाकुर शामिल हुए। सीएम जयराम ठाकुर ने गुलाल लगाकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारी, प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को होली की बधाई दी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में यहां एक दिन पहले खेली जाती है होली, गैरों पर नहीं लगाया जाता है रंग
इससे पहले सीएम सरकारी आवास ओकओवर में पत्नी डॉ साधना के साथ होली मनाई। इस अवसर पर काभी संख्या में लोग सीएम को रंग लगाने के लिए ओक ओवर पहुंचे थे। सीएम ने सभी को रंग लगाया और नाटी भी डाली। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि 2 साल के बाद देश में कोविड के मामलों में कमी आई हैं, जिसके चलते इस बार यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगों के इस पर्व पर यही कामना है कि प्रदेश तरक्की की राह पर आगे बढ़े। कोविड पूरी तरह समाप्त हो और यह पर्व इसी तरह हंसी खुशी के साथ मनाया जाए।