- Advertisement -
कड़ाके की ठंड (Bitter Cold) पड़ रही है। ऐसे में हर किसी का धूप सेंकने को मन करता है। धूप सेंकना (Sunbath) सेहत के लिए फायदेमंद भी है। धूप सेंकने से शरीर की हड्डियों को मजबूती मिलती है। वहीं लोग धूप में बैठकर मूंगफली और अमरूद (Peanuts and Guava) खाना भी पसंद करते हैं। मगर इसका एक नुकसान भी होता है। ज्यादा धूप सेंकने त्वचा झुलस जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आज हम आपको घर में बनने वाले पैक के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे त्वचा भी ठीक हो जाएगी और चेहरे पर ग्लो भी आ जाएगी। दूध (Milk) हमेशा स्किन टैनिंग के लिए बहुत ही कारगर माना जाता है।
यह त्वचा की रंगत में निखार ले आता है। वहीं दूसरी ओर हल्दी के एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी इफेक्ट से स्किन चमकदार बनती है। इसलिए कच्चे दूध और हल्दी को मिलाकर एक थिक पेस्ट बना लें। इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 30 मिनट बाद इसे धो लें। वहीं ग्रीन टी को भी बहुत लाभदायक माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसके साथ ही प्राकृतिक हाइड्रेशन से भरपूर एलोवेरा (Aloe vera) जेल भी स्किन में निखार लाता है।
sun-burn
ये दोनों ही त्वचा का नुकसान होने से बचा सकते हैं। इससे रोमछिद्र भी खुल जाते हैं। तो आप ग्रीन टी बनाएं, इसे ठंडा होने दें और एक गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद फेस पैक को धो लें। वहीं इसके लिए नींबू का रस भी कारगर है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन पाया जाता है। इसे एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट भी कहा जाता है। शहद एक बेहतरीन हाइड्रेटिंग इंग्रेडिएंट्स है। इन दोनों से भी स्किन रिपेयर होती है। फेस पैक बनाने के लिए दो बड़े चम्मच नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इसे लगाने के 30 मिनट बाद मास्क को धो लें।
- Advertisement -