-
Advertisement
कुत्ते के काटने पर ना हों पैनिक, तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपचार
Last Updated on September 12, 2022 by Neha Raina
आजकल आए दिन खबरों में कुत्तों (Dogs) के काटने के कई मामले सामने आ रहे हैं। कुत्तों के काटने से अक्सर लोग डर जाते हैं कि अब उन्हें कोई बीमारी हो जाएगी। दरअसल, कुत्ते के काटने पर शरीर में बैक्टीरिया फैल जाता है, जो कि इंफेक्शन का कारण बन सकता है। इस इंफेक्शन से बचने के लिए हम आज आपको कुछ घरेलू उपचारों (Home Remedies) के बारे में बताएंगे।
ये भी पढ़ें-दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते, अपने मालिकों पर भी कर देते हैं हमला
बता दें कि कुत्ते के काटने (Dog Bites) पर अक्सर लोग पैनिक हो जाते हैं। जबकि, कुत्ते के काटने पर सबसे पहले तुरंत प्रभावित हिस्से को साफ करना चाहिए या फिर डॉक्टरी इलाज करवाना चाहिए। इसके लिए आप इन घरेलू उपचारों की भी मदद ले सकते हैं। कुत्ते के काटने पर आप हल्दी, प्याज, अखरोट, शहद, मिर्च आदि से घाव का उपचार कर सकते हैं।
गौरतलब है कि हल्दी (Turmeric) को एक देसी एंटीबायोटिक (Antibiotic) माना जाता है। ऐसे में कुत्ते के काटे हुए हिस्से को भी हल्दी के पानी से साफ किया जा सकता है। हल्दी के एंटीसेप्टिक गुणों से इंफेक्शन के फैलने का खतरा कम होता है और कुछ देर के लिए दर्द से भी आराम मिलता है। इसके अलावा आप शहद (Honey) को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कुत्ते के काटे हुए हिस्से पर शहद की लेप लगा लें और फिर कुछ समय बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से दर्द से राहत मिलती है।
ध्यान रहे कि कुत्ते के काटने पर शरीर में जहर फैलने का डर बना रहता है। ऐसे में कुत्ते के काटे हुए हिस्से पर पिसी हुई लाल मिर्च लगाने से शरीर में जहर नहीं फैलता है। ऐसा करने से जलन पड़ती है, लेकिन ये नुस्खा जहर नहीं फैलने देता है। इसके अलावा आप प्याज के रस और अखरोट को भी कुत्ते के काटने पर उपचार के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अखरोट को पीसकर उसमें प्याज का रस मिलाएं और प्रभावित हिस्से को धोने के बाद उस पर पेस्ट लगाकर छोड़ दें।