-
Advertisement
अजीबो-गरीब: एक घंटा गले लगाने के लिए ये शख्स लोगों से लेता है सात हजार रुपए
दुनिया अजीबो-गरीब लोगों से भरी हुई है। लोगों के शौक और आदतें भी अजीबो-गरीब होती हैं। इंसान की आदत में ना जाने क्या शुमार हो जाए और यह आदत (Habits)उसके लिए अदा बन जाए तो दुनिया के लिए एक चाहत…. इसका पता ही नहीं चलता है। अब आपने भी पहले कई बार ऐसी आदतों को सुना और देखा होगा। हैरानी भी जताई होगी। ऐसा ही एक मामला एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो अपने गले लगाने के लिए ही लोगों से मोटी रकम ऐंठता और लोगों में भी गले से लगने के लिए बेरकरारी रहती है।
यह भी पढ़ें:कैंसर से पीड़ित महिला ने मरने से पहले बताई अपनी अंतिम इच्छा, जिसे सुनकर आप भी हो जायेंगे हैरान

जी हां, यह शख्स यदि किसी को एक घंटा गले से लगाता है तो उसके बदले में सात हजार रुपए लेता है। उससे भी हैरानी की बात लोग उसके गले लगने के लिए बेताब रहते हैं। भले ही इस बात पर आपको यकीन नहीं हो मगर यह बात बिलकुल सच है। तीस साल के इस युवक का नाम ट्रेवर हूटन है। यह शख्स खुद प्रोफेशनल कडलर (Professiona cudlar )बताता है। उसने बताया कि वह किसी को एक घंटा गले लगाने के बदले में सात हजार रुपए चार्ज करता है। उसने इसको कडलर थेरैपी(cuddler therapy) का नाम दिया है। हैरत की बात कि उससे गले लगने वालों की लंबी लाइन लगी रहती है। हूटन ने बताया कि ऐसा करने से लोगों को मानसिक सुकून मिलता है। ब्रिटेन में उसका अपना एक ऑफिस भी है। उसने बताया कि वह यह काम पिछले कई महीनों से कर रहा है। उसने बताया कि उसे मलाल है कि लोग उसे गलत नजर से भी देखते हैं; मगर ऐसा कुछ भी नहीं है। ऐसा कर उल्टा वो लोगों को मानसिक सुकून ही पहुंचा रहा है।

