-
Advertisement
HP Corona: 3,551 मामले और 3,760 ठीक, 58 की मृत्यु-36,633 एक्टिव केस
Last Updated on May 18, 2021 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 3,551 मामले आए हैं। वहीं, 3,760 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज 58 कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ा है। हिमाचल में गर्वनर हाउस तक कोरोना पहुंच गया है। राज्यपाल की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ हीए राजभवन हाउस के दो कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही अब राजभवन हाउस के सभी स्टाफ को क्वारंटाइन में भेजा गया है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 63 हजार 786 पहुंच गया है। अभी 36 हजार 633 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 1 लाख 24 हजार 750 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 2,369 है।
यह भी पढ़ें: Himachal में पिछले हफ्ते आए 28, 817 केस, पॉजिटिविटी दर 28.9 फीसदी
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा (Kangra) में 1,215, मंडी में 429, सिरमौर में 389, हमीरपुर (Hamirpur) में 344, शिमला में 300, बिलासपुर में 242, चंबा में 200, ऊना में 181, कुल्लू (Kullu) में 99, सोलन में 79, किन्नौर में 49 व लाहुल स्पीति में 24 केस आए हैं। कांगड़ा के 1241, सोलन के 395, शिमला के 374, मंडी के 341, बिलासपुर के 302, हमीरपुर के 299, सिरमौर के 297, चंबा के 224, ऊना के 205, कुल्लू के 48, किन्नौर के 20 और लाहुल स्पीति के 14 ठीक हुए हैं।
हिमाचल कोरोना डेथ डिटेल
हिमाचल में आज 58 लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में 25, सोलन (Solan) में 10, शिमला में 7, सिरमौर में पांच, ऊना में 4, बिलासपुर व कुल्लू में दो-दो और किन्नौर में एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला में चकोल बैजनाथ की 56 वर्षीय महिला, टिप्पा मैक्लोडगंज की 83 वर्षीय महिला, बलेहड़ धर्मशाला के 45 वर्षीय व्यक्ति, नटेहड़ के 75 वर्षीय व्यक्ति, शमीरपुर के 37 वर्षीय युवक, गरला फतेहपुर के 80 वर्षीय व्यक्ति, नटेहड़ के एक 72 वर्षीय पॉजिटिव, सेओं शाहपुर के 50 वर्षीय व्यक्ति, ज्वाली की 70 वर्षीय महिला, बेदी की 69 वर्षीय महिला व ऊना जिला की 44 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। खैरा की 60 वर्षीय महिला, नौशहरा देहरा की 55 वर्षीय महिला, पड्डेर नगरोटा की 52 वर्षीय महिला, टंग नरवाणा के 57 वर्षीय व्यक्ति, लंज के 57 वर्षीय व्यक्ति, जिंद की 40 वर्षीय महिला, दुगोली की 54 वर्षीय महिला, सुलाह पालमपुर (Palampur) की 48 वर्षीय महिला, मूहल के 72 वर्षीय व्यक्ति, गार्गन नूरपुर के 43 वर्षीय व्यक्ति, बयाल पंचरूखी के 75 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी की 83 वर्षीय महिला, लोहरड़ी के 36 वर्षीय युवक व जवाहर नगर धर्मशाला (Dharamshala) के 42 साल के व्यक्ति ने भी अंतिम सांस ली है।
आज 13,556 सैंपल में से 10,227 नेगेटिव, 2,682 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 13,556 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 10 हजार 227 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 647 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 2,682 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। 1072 पेंडिंग सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 17 लाख 47 हजार 264 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 15 लाख 81 हजार 759 नेगेटिव पाए गए हैं। 1 लाख 63 हजार 786 पॉजिटिव आए हैं। अभी 1719 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group