-
Advertisement
#HP_Corona: चौथे दिन भी आंकड़ा 400 पार, आज 8 ने तोड़ा दम
Last Updated on April 5, 2021 by
शिमला। हिमाचल में आज भी कोरोना (Corona) के नए मामलों का आंकड़ा 400 पार हो गया है। हिमाचल में आज 404 नए मामले आए हैं। पहली अप्रैल से अब तक हिमाचल में प्रतिदिन 400 से अधिक केस आए हैं। वहीं, 256 ठीक हुए हैं। आज आठ कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की जान गई है। इसमें ऊना, मंडी और शिमला में दो-दो व सोलन और बिलासपुर में एक-एक ने दम तोड़ा है। ऊना (Una) में 54 वर्षीय व्यक्ति और 49 साल की महिला ने दम तोड़ा है। शिमला में 82 साल की महिला और 80 साल के बुजुर्ग ने अंतिम सांस ली है। मंडी (Mandi) में 56 और 99 वर्षीय ने दम तोड़ा है। बिलासपुर में 73 साल के व्यक्ति व सोलन में 59 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 65,242 पहुंच गया है। अभी 3,577 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 60,587 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1057 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: इस जिला में कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी
किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक
चंबा (Chamba) में 128, हमीरपुर में 57, शिमला में 56, कांगड़ा में 48, मंडी में 32, ऊना में 31, सोलन (Solan) में 29, बिलासपुर में 13, सिरमौर में 6 व कुल्लू में चार मामले आए हैं। ऊना के 67, हमीरपुर के 42, कांगड़ा के 37, मंडी के 35, सिरमौर के 28, शिमला के 24, बिलासपुर (Bilaspur) के 17, कुल्लू के तीन, चंबा के दो व किन्नौर का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी सख्ती, होटल-थियेटर-पार्क-बड़ी फिल्मों की शूटिंग बंद
आज 3,840 सैंपल में से 1,980 नेगेटिव, 115 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 3,840 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 1980 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 1,745 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 115 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 3 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी पेंडिंग है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 12 लाख 82 हजार 170 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 12 लाख 15 हजार 180 नेगेटिव पाए गए हैं। 65,242 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 1,748 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
डलहौजी के निजी स्कूल में 122 कोरोना मामले
चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में रविवार को कोरोना के 128 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। 128 में से 122 डलहौजी के निजी स्कूल से है। जबकि पांच मामले अन्य क्षेत्रों से है। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ पॉजिटिव मामले आने के बाद जिला में कोरोना सक्रिय मामले 184 हो गए है। वहीं दो कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए है। सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि कोरोना के 127 नए मामले सामने आए है व जिला में एक्टिव केस अब 184 पहुंच गए है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group