- Advertisement -
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आज कोरोना के 125 मामले सामने आए हैं। वहीं, 304 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज कांगड़ा और शिमला में एक-एक कोरोना (Corona) डेथ हुई है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 55,811 पहुंच गया है। अभी 1,649 एक्टिव केस हैं। अब तक 53,180 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 934 है। वहीं, हिमाचल में कोरोना सैंपल का आंकड़ा आठ लाख पार हो गया है।
सोलन में 28, कांगड़ा में 18, हमीरपुर व शिमला (Shimla) में 15-15, सिरमौर में 14, मंडी में 13, बिलासपुर में 8, ऊना व चंबा में 4-4, कुल्लू में 3, किन्नौर में दो व लाहुल स्पीति में एक मामला आया है। सोलन (Solan) के 63, मंडी के 60, कांगड़ा के 32, ऊना के 30, बिलासपुर के 26, हमीरपुर के 20, लाहुल स्पीति के 18, चंबा के 15, शिमला के 13, सिरमौर के 12, कुल्लू (Kullu) के 11 व किन्नौर के चार ठीक हुए हैं।
हिमाचल में आज कोरोना के 7,469 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 7,152 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 229 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 88 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक आठ लाख से अधिक सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। आठ लाख 00 हजार 643 सैंपल में से 7 लाख 44 हजार 606 नेगेटिव रहे हैं। 55,811 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। 229 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
- Advertisement -