-
Advertisement
D.El.Ed. प्रथम वर्ष की परीक्षाएं , HPBOSE की तैयारियां पूरी ,आधा घंटा पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र पर
HPBOSE: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा D.El.Ed. प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 5 अक्टूबर से शुरू की जा रही हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि D.El.Ed. Part-I की नियमित बैच 2025-27 तथा Re-appear/Fail बैच 2024-26 की परीक्षाएं 5 से 17 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, D.El.Ed. Part-II की नियमित बैच 2024-26 तथा Re-appear/Fail बैच 2023-25 की परीक्षाएं 21 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2026 तक संचालित होंगी। दोनों परीक्षाओं का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील
डॉ. राजेश शर्मा ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी प्रशिक्षु अध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में शामिल हों और अपनी तैयारी के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने परीक्षार्थियों से आग्रह किया कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा परीक्षाओं के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ परीक्षा देने की अपील की। बोर्ड का उद्देश्य परीक्षाओं का निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करना है।
राहुल कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
