-
Advertisement
HPPSC: लेक्चरर स्कूल न्यू अंग्रेजी दस्तावेज मूल्यांकन का नया Schedule जारी
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने लेक्चरर (स्कूल न्यू) अंग्रेजी ((Lecturer School New English) की दस्तावेज मूल्यांकन प्रक्रिया को री शेड्यूल (Re schedule) किया है। अब यह मूल्यांकन प्रक्रिया सात से दस दिसंबर तक होगी। इससे पहले हिमाचल लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर (स्कूल न्यू) के पदों के लिए दस्तावेज मूल्यांकन प्रक्रिया का शेड्यूल 23 से 26 नवंबर तक तय किया था, लेकिन आयोग कार्यालय में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मामले आने के बाद इसे स्थगित करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: दो कोरोना पॉजिटिव सहित आज पहले दिन 468 ने दी HAS की मुख्य परीक्षा
बता दें कि हिमाचल लोक सेवा आयोग के कुछ अधिकारी व कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। साथ ही उनके संपर्क में आने पर कुछ को होम आइसोलेट किया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों और अधिकारियों व कर्मचारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत लेक्चरर (स्कूल न्यू) अंग्रेजी की दस्तावेज मूल्यांकन प्रक्रिया (Document evaluation process) को स्थगित कर दिया था। अब आयोग ने एक बार फिर से दस्तावेज मूल्यांकन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। आायोग ने शेड्यूल रोल नंबर वाइज जारी किया है।
रोलनंबर वाइज शेड्यूल नीचे देखें


