-
Advertisement
Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने यह फाइनल रिजल्ट किया आउट
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने टेक्नीशियन रेफ्रिजरेशन (Technician Refrigeration) पोस्ट कोड 770 का फाइनल रिजल्ट (Result) घोषित कर दिया है। यह चार पद हिमफेड में भरे गए हैं।बता दें कि इन पदों को भरने के लिए 24 सितंबर 2020 को लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 15 अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया के लिए चुना गया था। मूल्यांकन कार्यक्रम 18 जनवरी को आयोजित किया गया था। आज रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।
यह भी पढ़ें: #HPSSC: पोस्ट कोड 859 और 860 की Answer Key जारी, बुधवार को थी परीक्षा


