-
Advertisement
Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने यह फाइनल रिजल्ट निकाला
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने स्टोर कीपर (Store Keeper( पोस्ट कोड 756 का फाइनल रिजल्ट (Final Result) घोषित कर दिया है। यह 9 पद अनुबंध आधार पर हिमफेड में भरे गए हैं। बता दें कि इन पदों के लिए 10 अक्टूबर को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 30 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया था।
यह भी पढ़ें: #HPSSC: पोस्ट कोड 873 लिखित परीक्षा की नई तिथि घोषित- जाने कब होगी
मूल्यांकन प्रक्रिया 19 जनवरी 2021 को आयोजित की गई थी। इसके बाद आज आयोग ने रिजल्ट निकाल दिया है। स्टोर कीपर का फाइनल रिजल्ट घोषित करने की पुष्टि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

