-
Advertisement
HPU ने UG सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट की जारी
शिमला। हिमाचल में यूजी के पुराने सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इन परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। एचपीयू ने डेटशीट पर आपत्तियां दर्ज करने के बाद इसे आवश्यक बदलाव के बाद जारी किया है। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, ऑनर्स, शास्त्री, बीसीए, बीबीए कोर्स की पुराने सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाएं होंगी। इसके अलावा एमबीबीएस प्रोफेशनल प्रथम की अनुपूरक, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षा सहित एमडी, एमएस एलौपेथी की अनुपूरक परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: कब से शुरू होंगी 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं- फाइनल डेटशीट जारी
बीबीए, बीसीए के लिए 20 फरवरी तक भरे जाएंगे फार्म
बीबीए, बीसीए प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फार्म 20 फरवरी तक भरे जाएंगे। वहीं एमडी, एमएस एलोपैथी अनुपूरक परीक्षा के लिए 18 फरवरी तक परीक्षा फार्म भरे जाएंगे।
पीजी परीक्षा के 26 फरवरी तक भरे जाएंगे फार्म
विवि ने पीजी की मार्च में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि 26 फरवरी तक बढ़ा दी है। पोर्टल और वेबसाइट में पेश आई दिक्कतों और बर्फबारी के कारण परीक्षा फार्म ना भर पाने वाले छात्र अब 26 फरवरी तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


