-
Advertisement
लाहुल घाटी में पहाड़ी पर अटकी एचआरटीसी बस, 35 यात्रियों के गले में अटकी सांसे
Last Updated on November 22, 2022 by sintu kumar
कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू (Kullu) जिला में आज उस समय 35 लोगों की सांसे गले में अटक गई, जब एक एचआरटीसी की बस (HRTC Bus) पहाड़ी पर लटक गई। बस का अगला हिस्सा पहाड़ी पर लटक गया। गनीमत रही कि बस थोड़ी से आगे नहीं खिसकी, अन्यथा गहरी खाई में बस के समाने से 35 लोगों का भगवान ही मालिक होता।
यह भी पढ़ें:हिमाचल खड़ी पिकअप के पीछे मार दी बाइक, अस्पताल पहुंचने से पहले चालक की गई जान
हादसा लाहुल (Lahaul) घाटी के दालंग में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के कुल्लू से केलांग जा रही एचआरटीसी की बस लाहुल घाटी में अनियंत्रित होकर दालंग में सड़क से बाहर निकल गई। घटना के समय बस में 35 यात्री सवार थे। जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। हादसे के बाद बस में अफरा तफरी मच गई। जिससे कई यात्रियों को चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि बस में अचानक तकनीकि खराबी आ गई थी। जिससे बस अनियंत्रित हो गई। हादसे में 8 से यात्रियों को चोटें आने की सूचना है। वहीं जानकारी देते हुए एचआरटीसी के आरएम ने कहा कि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हो सकता है तकनीकी कारणों से बस अनियंत्रित हुई हो, लेकिन बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं।
जिनमें कुछ लोगों को हल्की चोटें (Injured) पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जिसके लिए तकनीकी कमेटी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। उसके बाद ही हादसे के कारणों का असली पता चल पाएगा।