-
Advertisement
Delhi के लिए बस सेवा का इंतजार खत्म, 21 रूटों पर दौड़ेंगी #HRTC बसें
Last Updated on November 3, 2020 by Vishal Rana
शिमला। दिल्ली (Delhi) के लिए बस सेवा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आज रात से दिल्ली के लिए एचआरटीसी बसों (HRTC Bus) का परिचालन शुरू होगा। पहले चरण में 21 रूटों पर बसें चलेंगी। रोहड़ू- दिल्ली, मंडी से दिल्ली, रामपुर से दिल्ली, रिकांगपिओ-दिल्ली वाया चंडीगढ़ आईएसबीटी कश्मीरी गेट, नालागढ़ से दिल्ली, जोगिंद्रनगर से दिल्ली, शिमला से दिल्ली, धर्मशाला से दिल्ली, हमीरपुर-धनेटा- दिल्ली, मनाली से दिल्ली, चंबा दिल्ली वाया पठानकोट-ऊना-चंडीगढ़- अंबाला, पालमपुर से दिल्ली वाया कांगड़ा, पठानकोट- दिल्ली वाया जसूर-तलवाड़ा-अंब-ऊना, परवाणू- चंडीगढ़-मनाली- दिल्ली-परवाणू, मनाली- दिल्ली, सरकाघाट- दिल्ली, धानीपुखर-मरोटन-दिल्ली, हमीरपुर-अवाहदेवी- दिल्ली, शिमला- दिल्ली वाया सोलन चंडीगढ़, नाहन से दिल्ली व केलांग से दिल्ली रूट (Delhi route) पर बसें चलेंगी। बसों के चलने से त्योहारी सीजन (festive season) में लोगों को राहत मिलेगी।
इसमें आठ नाइट, सात डे एंड नाइट और 6 डे रूट हैं।
यह भी पढ़ें: #HRTC के हाथ खड़े : कोरोना काल में नहीं मिल रही सवारी, 70 रूट बंद करने की तैयारी
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा आज से दिल्ली के लिए बस सेवा आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह बस सेवा 21 रूटों पर आरंभ की गई है। परिवहन मंत्री ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा जल्द ही वॉल्वो बस सेवा का परिचालन भी आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बसों के परिचालन के दौरान कोरोना के दृष्टिगत सभी बचाव उपायों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
HRTC Route Plan देखने के लिए यहां क्लिक करें
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group