-
Advertisement
कांगड़ा: #HRTC परिचालक की सड़क हादसे में मौत, चार बहनों का इकलौता था भाई
जयसिंहपुर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा (Kangra) जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में एक युवक की मौत हो गई है। हादसा देर रात को उपमंडल जयसिंहपुर के पुलिस थाना लंबागांव के तहत हुआ है। मृतक युवक चार बहनों का इकलौता भाई था और एचआरटीसी में तैनात था। मृतक युवक की पहचान अरुण कुमार (25) पुत्र अमर सिंह निवासी रिट के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल जयसिंहपुर (jaisinghpur) के शिवनगर के पास रिट गांव का अरुण कुमार एचआरटीसी में परिचालक के पद कार्यरत था। वह हर रोज रात को बस (Bus) को गंदड़ में खड़ी करने के बाद अपनी बाइक (Bike) पर घर जाता था। बीती रात को भी रोजाना की तरह बस को गंदड़ में खड़ा करने के बाद वह अपनी बाइक पर घर जा रहा था।
यह भी पढ़ें: #Mandi: खाई में गिरी गाड़ी, फोरलेन कंपनी में कार्यरत कर्मी की गई जान- एक गंभीर घायल
इसी दौरान घर से थोड़ी दूर पहुंचने पर गुगा लाहट के पास एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल के नीचे जा गिरी। इस हादसे में अरुण कुमार के सिर पर गहरी चोटें आई। काफी देर तक घर ना पहुंचने पर परिजनों ने उसके मोबाइल (Mobile) पर फोन किया, लेकिन अरुण ने फोन नहीं उठाया। परेशान परिजनों ने गांववासियों के साथ मिलकर रात को ही अरुण की खोजबीन शुरू की, तो घर से कुछ ही दूरी पर उन्हें अरुण की दुर्घटनाग्रस्त बाइक मिली। जोकि पुल के नीचे जा गिरी थी। अरुण भी बाइक के पास ही पड़ा हुआ था। परिजनों उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल (Hospital) खैरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अरुण चार बहनों का इकलौता भाई था। अरुण की मौत से परिजन सदमें में हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

