-
Advertisement
CM Sukhu के आने से पहले मचा बवाल, Chander Kumar जमकर हुए मु#र्दाबाद
CM Sukhu : नगरोटा सूरियां। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) आज जवाली हलके (Jawali Constituency) में हैं। नगरोटा सूरियां से ब्लॉक ऑफिस (Block Office) को शिफ्ट किया जा रहा है इसलिए यहां के लोग स्थानीय विधायक एवं सुक्खू कैबिनेट में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार (Chander Kumar) से बेहद खफा हैं। वह सीएम सुखविंदर सिंह से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें सीएम से मिलने से पहले ही पकड़ कर पुलिस (Police) ले गई। इस दौरान चंद्र कुमार मुर्दाबाद के जमकर नारे लगे।
गुंडागर्दी नहीं चलेगी के नारे भी लगाए गए। संघर्ष समिति उपाध्यक्ष जीएस बेदी (GS Bedi) ने ऐलान किया है कि अब जब भी चंद्र कुमार नगरोटा सूरियां आएंगे तो उनका इसी तरह विरोध किया जाएगा।
-रविंद्र चौधरी

