-
Advertisement
हिमाचल में दर्दनाक हादसा, पुल से टकराई बाइक, धड़ से अलग हो गया व्यक्ति का सिर
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) पेश आया है। हादसे में बाइक सवार (Bike Rider) का सिर ही धड़ से अलग हो गया। वहीं उसकी पत्नी की दोनों टांगे टूट गई हैं और वह गंभीर घायल है। हादसा शनिवार को कांगड़ा जिला के चंडीगढ़-धर्मशाला एनएच-503 पर देहरा के ब्यास पुल (Beas Bridge Dehra) पर पेश आया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पिकअप पेड़ से टकराई, सवार का हाथ कट कर सड़क पर गिरा
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक दंपति बाइक पर सवार होकर देहरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ब्यास पुल पर एक ट्रक चिंतपूर्णी से देहरा की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि ब्यास पुल पर ट्रक ने एक ट्रैक्टर से पास लेने की कोशिश की। इसी बीच ट्रैक्टर अचानक से पलट गया। जिसे देख कर बाइक सवार बाइक पर से अपना संतुलन खो बैठा और बाइक ब्यास पुल से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार पति का सिर धड़ से अलग हो गया। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पत्नी की दोनों टांगे टूट गई हैं। महिला को उपचार के लिए देहरा सिविल अस्पताल ले जाया गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय बग्गा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दंपत्ति देहरा के लोहर सुनहेत में ईंट के भट्टे में काम करते थे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



