-
Advertisement
पति ने मारा ताना तो पत्नी ने किया ऐसा काम कि घर का हाल हुआ बेहाल
जनाब…. पत्नी से पंगा मत लेना। भले ही पत्नी (Wife)मुंह से कुछ ना बोले मगर वो स्ट्राइक भी कर सकती है। ऐसे में आपकी अकल ठिकाने लग जाएगी। आप भले बाहर पैसा कमाते हैं और उसके लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, मगर उसका गुब्बार पत्नी पर मत निकालिए। पत्नी यदि हाउस वाइफ भी है तो वो भी अपना काम पूरी जिम्मेदारी से निभा रही है। मत भूलिए कि खाना बनाने से लेकर झाडू-पोंछा करना (Cleaning), बच्चों को स्कूल भेजना तमाम ऐसे काम हैं जिन्हें पत्नियां पूरी जिम्मेदारी से करती हैं।
यह भी पढ़ें- बिल गेट्स की इच्छा: नहीं चाहिए अमीरों में नाम, फाउंडेशन को दान कर दूंगा पैसा
ऐसे में उसे ताना मारना कि तुम सारा दिन कुछ नहीं करती हो। सारा सामान इधर-उधर बिखरा रहता है। तुम्हें कोई सेंस नहीं है तो समझिए आपकी बत्ती गुल है। पत्नी भले ही जुबान से कुछ ना कहे मगर वह स्ट्राइक भी कर सकती है। ऐसा ही एक वाक्या अमेरिका में पेश आया। दरअसल यूक्रेन की मूल निवासी महिला अपने पति के साथ अमेरिका में रहती हैं। वह घर का सारा कामकाज संभालती है। मगर तानेबाज उसका पति उसे बात-बात पर ताने देता था। वह तुम जैसा निठल्ला कोई नहीं। तुम सारा दिन कुछ भी नहीं करती। वास्तव में तुम बहुत ही आलसी हो। पति के तानों से तंग आकर पत्नी झाडू स्ट्राइक (Strike) पर जाने का फैसला ले लिया।

उसने दो सप्ताह तक कुछ भी नहीं किया। घर में कपड़ों का ढेर लग गया। उसने कोई साफ-सफाई नहीं की। न ही सिंक को साफ किया। आलम यह हो गया कि सारे घर की तस्वीर ही बदल गई। इससे पति परमेश्वर बहुत ज्यादा परेशान हो गए। यही नहीं वह घर की हालत देखकर तीन हफ्तों के लिए मां के पास भाग गया।
