-
Advertisement
कांगड़ा के लोगों से मेरी अपील रहेगी पूरी ताकत लगा दें मौके को लेने के लिए : जीएस बाली
कांगड़ा। हिमाचल के छह बार सीएम रह चुके वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के निधन के बाद हिमाचल कांग्रेस के भविष्य को लेकर लगातार कई तरह के सवाल है। ये सवाल हैं नेतृत्व को लेकर। बीजेपी जहां कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई को लेकर चुटकी लेती है तो कांग्रेस (Congress) भीतर कई धड़े अपनी हवा बनाने की कोशिश में जुटे हैं। इन्हीं में से एक बड़ा नाम है पूर्व मंत्री जीएस बाली का। जीएस बाली (GS Bali) ने आज कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है।
यह भी पढ़ें: कुलदीप राठौर ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश
नेतृत्व के मुद्दे पर जीएस बाली (GS Bali) ने कहा कि जिसका हिमाचल की जनता सम्मान करती होगी, जिसका काम ठीक होगा उसको जनता अपना नेता बनाएगी और कांग्रेस हाईकमान फैसला लेगा। जीएस बाली ने कांगड़ा से सीएम पद के दावेदारी पर कहा कि हमीरपुर से प्रेम कुमार धूमल दो बार सीएम रहे। शिमला से वीरभद्र सिंह कई बार सीएम रहे, राम लाल ठाकुर भी सीएम रहे। मंडी से जयराम ठाकुर भी रहे। अब कांगड़ा जिला की बारी है। यह सबसे महत्वपूर्ण और विशाल जिला है। इस जिला को एक बार मौका मिलने चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा के लोगों से मेरी अपील रहेगी कि इस मौके को लेने के लिए पूरी ताकत लगा दें और जो छुट भैया नेता हैं जो बाधा बनते हैं उनको उठाकर साइड करें। उनको भी एक्सपोज करना जरूरी है ताकि पता चले कि कौन कांगड़ा विरोधी हैं। लोग उसी को मानेंगे जिसका काम बोलेगा और जब सीएम बनता है तो एक क्षेत्र से नहीं बनता उसको पूरे इलाके के लोगों का साथ चाहिए।
यह भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह को लेकर हंसराज के बयान पर पूर्व एमएलए कुलदीप सिंह पठानिया बिफरे
मौजूदा सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ना नौकरी दे रही है और ना ही भत्ता दे रही है। मार्च अप्रैल में फिर से लोगों के बीच जाएंगे कि और लोगों को बताएंगे कि बीजेपी सरकार ने अपने वादे पूरे किए या नहीं। हम जनता को बताएंगे कि साढ़े चार साल में सरकार ने आखिर क्या किया। जीएस बाली ने कहा कि इन्वेस्टर मीट में सरकार ने 20 से 25 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। क्या 20 करोड़ रुपए की इनवेस्टमेंट भी आई। एक प्रोजेक्ट बताएं जिसमें चार हजार लोगों को नौकरी सरकार ने दी हो मैं एक लाख रुपए इनाम दूंगा। इसके अलावा वीरभद्र सिंह पर उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह सबसे बड़े नेता रहे। उन्होंने 60 साल तक राजनीति की। उन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा करके निकाला।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


