-
Advertisement
Breaking: कोरोना Positive BJP Leader शिमला में कर गया काम, IGMC Principal व 4 सर्जन क्वारंटाइन
शिमला। बीजेपी से ताल्लुक रखने वाले मंडी के नेता के कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) निकलने के बाद से राजधानी शिमला की मुसीबतें बढ़ी हुई हैं। गनीमत है कि सीएम जयराम ठाकुर व उनके परिजनों सहित चार की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। लेकिन सीएम ऑफिस (CM Office) में अभी भी चिंता की लकीरे बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ेः सीएम जयराम समेत परिवार के 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई
उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आज आईजीएमसी शिमला के प्रिंसिपल (IGMC Shimla Principal) रजनीश पठानिया व चार सर्जन सेल्फ क्वारंटाइन (SelF Quarantined) हो गए हैं। इन में आईजीएमसी के प्रिसिंपल, मंडी से कोरोना पॉजिटिव पाए गए बीजेपी नेता के संपर्क में आए थे और चार सर्जन प्रिंसीपल के संपर्क में आए थे। इसलिए ये सभी एहतियात के तौर पर क्वारंटाइन हुए हैं। इन सभी के कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। याद रहे कि मंडी से कोरोना पॉजिटिव पाए गए बीजेपी नेता (BJP leader) सीएम जयराम ठाकुर व आईजीएमसी के प्रिंसिपल रजनीश पठानिया से मिले थे। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) और उनके परिजनों के बीते कल ही कोरोना सैंपल लिए गए थे और रात में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। उधर सीएम कार्यालय में संक्रमित निकले उप-सचिव के संपर्क में आए दो अन्य लोग भी देर रात पॉजिटिव पाए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


