-
Advertisement
स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन Dr. Rajesh Sharma ने फहराया तिरंगा, सबको दी बधाई
Dr. Rajesh Sharma : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डाॅ राजेश शर्मा ने श्री बालाजी अस्पताल एंड काॅलेज आॅफ नर्सिंग कांगडा के प्रांगण में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर डाॅ राजेश शर्मा ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस का दिन हमें याद दिलाता है उन स्वतंत्रता सेनानियों की जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली। इन बीते वर्षों में हर हिन्दुस्तानी स्वतंत्रता दिवस को एक त्योहार की तरह मनाता है। एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता है, तो हम भी पीछे क्यों रहे,इसलिए ही हमने भी अपने परिवार की तरह साथ रहने वालों के साथ मिलकर इस दिन को त्योहार की तरह मनाने का निर्णय लिया।
डाॅ राजेश शर्मा ने कहा कि विनोबा भावे कहते थे स्वतंत्रता जन्मसिद्ध हक नही, कर्म सिद्ध हक है,हमें हमेशा इस बात को याद करते हुए अपना कर्म करते रहना होगा। उन्होंने कहा कि यह भी सत्य है कि किसी भी कीमत पर स्वतंत्रता का मोल नहीं किया जा सकता। डाॅ राजेश ने कहा कि हमारा दायित्व बनता है कि हम सब मिलकर इस देश को आगे ले जाने में अपना.अपना योगदान दें।
-राहुल कुमार

