-
Advertisement
पद्म पुरस्कारों का ऐलान, Himachal के हिस्से में आया एक पद्म श्री- इन्हें मिला
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर भारत के सर्वोच्च नागरिक पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 119 लोगों को पद्म सम्मान मिलेंगे। इनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। हिमाचल (Himachal) के हिस्से में भी इस बार पद्म श्री पुरस्कार आया है। कला के क्षेत्र में हिमाचल के करतार सोंखले को पद्म श्री मिला है। बताया जा रहा है कि करतार परस राम सिंह हमीरपुर जिला के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: हमीरपुर के करतार चंद का कमाल – बोतल में उतार दिए भगवान और ताजमहल
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कब्ले सादिक (मरणोपरांत) समेत 10 को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 102 पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वेल्स (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) का नाम शामिल हैं।

