-
Advertisement
हिमाचलः आईटीबीपी के जवानों ने 16,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा
Last Updated on January 26, 2022 by saroj patrwal
आज पूरे देश में 73वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है> भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ( ITBP) बल के जवानों ने इस खास मौके पर अपने शौर्य व साहस का प्रदर्शन किया। इन जवानों ने हिमाचल प्रदेश में 16,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। हिमवीरों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। वहीं, ITBP के हिमवीरों ने लद्दाख सीमा पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में 15000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाते हुए मार्च पास्ट किया। दूसरी ओऱ उत्तराखंड के कुमाउं क्षेत्र में भी आईटीबीपी के जवानों ने 12000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया।
यह भी पढ़ें-कब हुई Gallantry Awards की शुरुआत, ऐसा होता है इन अवार्ड्स के लिए चयन
आईटीबीपी के हिमवीरों का राष्ट्र को नमन
Happy Republic Day from #Himveers of ITBP
From #Ladakh#RepublicDay2022 #RepublicDay #गणतंत्रदिवस pic.twitter.com/bS1A8pnPlH
— ITBP (@ITBP_official) January 26, 2022
1962 में स्थापित ITBP को भारत-चीन सीमाओं के 3488 KM की सुरक्षा के लिए तैनात है। इन पर्वतीय सीमाओं में इलाके और मौसम की विकट चुनौतियां हैं जहां आईटीबीपी के बहादुर जवान देश की हिमालयी सीमाओं पर निगरानी रखने के लिए चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं। । देश में आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी देशवासी गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे हुए हैं। इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन हो रहा है। आज राजपथ पर देश की आन-बान और शान की शानदार झलक देखने को मिलेगी। इस मौके पर रक्षा मंत्रालय की ओर से परेड में कुछ नई झांकियों को शामिल किया है।