-
Advertisement
सड़ रहे सेबों को फेंकने वाले युवक को मिल रही है धमकी: जयराम
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में मंडी तक फसल पहुंचाने में नाकाम रहने के कारण सड़े हुए सेब को नाले में बहाने वाले बागवान को अब पुलिस और मंत्री की धमकी मिल रही है। यह आरोप सोमवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने लगाया है।
उन्होंने एक बयान में कहा कि आपदा के तीन हफ़्ते बाद भी सरकार सड़कें खोलने में नाकाम रही, जिसके कारण बाग़वानों के सेब सड़ गये। मजबूरन बागवान को सेब बहाने पड़े। सरकार उस बागवान की मदद करने के बजाय उसे थाने में तलब कर रही है। पुलिस से धमकी दिलवा रही है कि सेब क्यों फेंके। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी की ज़िम्मेदारी भी पीड़ित पर डालकर उसे धमकाया जा रहा है।
यह भी पढ़े:आपदा राहत में सरकार फेल, बेघरों को एक तिरपाल भी नहीं दे पाई: जयराम
HPMC के सेब खरीद सेंटर खोले सरकार
उन्होंने कहा कि बागवानों को धमकाने (Threatening to a Gardner) के बजाय सरकार एचपीएमसी (HPMC) के सेब ख़रीद सेंटर खोलने और कांटे लगाने पर काम करें। हम सरकार की यह तानाशाही चलने नहीं देंगे। सरकार इस आपदा में मेहनत से प्रदेश की आर्थिकी में योगदान देने वाले बागवानों को राजनीति का हिस्सा न बनाए तो बेहतर होगा।


