-
Advertisement
हिमाचल के जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि
Last Updated on April 22, 2022 by sintu kumar
कुल्लू। हिमाचल के जवान राजेश कुमार का शुक्रवार को राजकीय सम्मान (State Honors) के साथ अंतिम संस्कार (Cremated) किया गया। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। जवान के बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। जवान राजेश कुमार की बीते रोज किन्नौर जिला में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
जवान लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) जिला के गोहरमा गांव का रहने वाला था। उसका एक घर कुल्लू जिला में भी है, जहां उसका परिवार रहता है। जवान का अंतिम संस्कार भी कुल्लू (Kullu) जिला में उनके गांव के पैतृक गांव में किया गया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल का एक और वीर सपूत मातृभूमि पर शहीद, रिकांगपिओ में पाई शहादत
बताया जा रहा है कि जैसे ही जवान की पार्थिव देह उनके घर शमशी पहुंची, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं पूरे गांव में शौक की लहर दौड़ गई। उसके बाद राजेश कुमार की पार्थिव देह का मोक्ष धाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक राजेश डोगरा रेजीमेंट में बतौर लांसनायक तैनात था।
जवान की अंतिम यात्रा में जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए। राजेश के घर में उसकी पत्नी के अलावा पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी हैं। जवान की बहन व्यासा ने बताया कि बुधवार को लांसनायक राजेश कुमार की मौत सड़क हादसे (Road Accident) में हुई थी। वहीं, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने डोगरा रेजीमेंट में बतौर लांसनायक राजेश के शहीद होने पर गहरा दुख प्रकट किया है।